छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग में नियुक्ति पर तरुण बाफना का नगपुरा तीर्थ में भव्य सम्मान साध्वी श्री लक्ष्यशा श्री जी के सान्निध्य में ट्रस्ट मंडल ने मोमेंटो व श्रीफल भेंट कर किया अभिनंदन

छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग में नियुक्ति पर तरुण बाफना का नगपुरा तीर्थ में भव्य सम्मान साध्वी श्री लक्ष्यशा श्री जी के सान्निध्य में ट्रस्ट मंडल ने मोमेंटो व श्रीफल भेंट कर किया अभिनंदन

 

नगपुरा। छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग में पशु कल्याण अधिकारी के महत्वपूर्ण पद पर तरुण बाफना की नियुक्ति होने पर श्री उवासग्गहरम पार्श्व तीर्थ, नगपुरा (दुर्ग) में गरिमामय एवं भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर ने जैन समाज, तीर्थ ट्रस्ट तथा गौ सेवा से जुड़े लोगों में विशेष उत्साह का वातावरण निर्मित किया।

यह सम्मान समारोह साध्वी श्री लक्ष्यशा श्री जी आदि ठाणा-3 के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। नगपुरा तीर्थ के ट्रस्ट मंडल द्वारा तरुण बाफना को श्री उवासग्गहरम पार्श्व तीर्थ नगपुरा का प्रतीकात्मक मोमेंटो एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप प्रदान किया गया यह मोमेंटो तीर्थ की धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक रहा।

कार्यक्रम में ट्रस्टीगण श्री मूलचंद जैन, श्री भीखमचंद जैन, श्री पन्नालालजी गोलछा, श्री सुरेश जी बाघमार तथा भरत भाई शाह (अहमदाबाद) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने तरुण बाफना को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से गौ सेवा एवं पशु कल्याण के क्षेत्र को नई दिशा और गति मिलेगी।

सम्मान समारोह के पश्चात अतिथियों द्वारा तीर्थ परिसर स्थित गौशाला का भ्रमण किया गया। गौशाला में संचालित गौ सेवा, पशु संरक्षण, उपचार एवं देखभाल की व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी गई, जिसकी सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की। साध्वी श्री जी ने अपने आशीर्वचन में गौ सेवा को अहिंसा, करुणा और मानव धर्म का आधार बताते हुए समाज से इस दिशा में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं मंगल भावना के साथ हुआ। उपस्थित समाजजनों ने इसे नगपुरा तीर्थ और गौ सेवा के लिए गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक क्षण बताया।

  • Related Posts

    संस्कार भारती जैन साध्वी श्री प्रिती सुधा जी महाराज साहब को श्रीकृष्ण गौशाला के सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी, अनंत उपकार है कृष्ण जीव रक्षा केंद्र में साध्वी जी के

    श्री कृष्ण जीव रक्षा केंद्र गौशाला, मोहलाई-छातागढ़, दुर्ग पूज्य जैन साध्वी श्री प्रीति सुधा जी महाराज की पावन प्रेरणा से स्थापित गौशाला में नवीन कार्यकारिणी का गठन कांति लाल पारख…

    Read more

    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    ग्राम पंचायत तुलसी (तिल्दा) में रविवार को आयोजित भव्य महाभंडारा समारोह श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण बनकर सामने आया। वैशाख शुक्ल दशमी के पावन अवसर पर आयोजित…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *