भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के योगेश अध्यक्ष विजय कोठारी महामंत्री,

मनीष बड़जात्या,प्रभात सांखला, प्रवीण बोथरा,आकाश पारख उपाध्यक्ष,

अक्षय जैन राहुल बरमेचा, संभव श्रीश्रीमाल,नितेश पारख सह मंत्री बनाएं गए

संदीप निमाणी कोषाध्यक्ष ओर प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी नवीन संचेती निभाएंगे

दुर्ग जैन समाज दुर्ग के विभिन्न घटक दलों के साथ भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति दुर्ग की सामान्य सभा विगत दिनों ऋषभदेव परिसर में आयोजित की गई थी जिसमें सर्वसम्मति से श्री योगेश बरडिया को भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति दुर्ग का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया जिनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा

श्री बरडिया ने बनाई अपनी टीम में विभिन्न घटक दलों से पदाधिकारीयों को मनोनीत किया है जिसमें अध्यक्ष योगेश बरडिया उपाध्यक्ष मनीष बड़जात्या,प्रभात सांखला प्रवीण बोथरा को बनाया गया महामंत्री की महती जिम्मेदारी विजय कोठारी को सोपी गई सहमंत्री के रूप में अक्षय जैन राहुल बरमेचा संभव श्रीश्रीमाल नीतेश पारख को शामिल किया गया वहीं संदीप निमाणी कोषाध्यक्ष का पद संभालेंगे वहीं प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी नवीन संचेती को सोपी गई

आज नई कार्यकारिणी की प्रथम बैठक ऋषभ नगर स्थित जैन मंदिर उपाश्रय में रात्रि 8:45 को रखी गई हे जिसमें विभिन्न कार्यक्रम प्रभारी, कार्यक्रम की रूपरेखा, साधु-साध्वी का सानिध्य फंड व्यवस्था आदि विषयों पर चर्चा होनी है उसके पश्चात जैन समाज के विभिन्न घटक दलों के पदाधिकारीयों एवं जैन समाज के सभा समितियों के साथ मिलकर कार्यक्रम का निर्धारण किया जाएगा

 

  • Related Posts

    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    ग्राम पंचायत तुलसी (तिल्दा) में रविवार को आयोजित भव्य महाभंडारा समारोह श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण बनकर सामने आया। वैशाख शुक्ल दशमी के पावन अवसर पर आयोजित…

    Read more

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब तिल्दा-नेवरा ग्राम पंचायत तुलसी, तिल्दा में 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को भव्य महाभंडारा समारोह का आयोजन किया जा रहा है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *