जैन समाज देश के विकास में सदैव अग्रणी : कपिल देव

मेरठ। दिल्ली रोड स्थित रामलीला ग्राउंड में पंचकल्याणक महामहोत्सव के दूसरे दिन भक्ति और उल्लास का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में सोधर्म इंद्र द्वारा पांडुक शिला पर श्रीजी को विराजमान कर अभिषेक और पूजन किया गया।कार्यक्रम में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को साधु सेवा समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने उपाध्याय वृषभानंद मुनि के चरणों में पद प्रक्षालन किया। राज्यमंत्री ने कहा कि जैन समाज देश के विकास में सदैव अग्रणी रहा है। यह समाज हमेशा सेवा कार्यों में आगे रहा है। उन्होंने मंच से ही नवकार महामंत्र का उच्चारण कर सभी को भावविभोर कर दिया। उनके साथ भाजपा नेता विशाल गर्ग भी रहे।मुख्य प्रतिष्ठाचार्य जयकुमार निशांत और नमन का भी कमेटी की ओर से स्वागत किया गया। प्रतिष्ठाचार्य के निर्देशन में विधिविधान से पूजन क्रियाएं हुईं। कार्यक्रम में प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष ऋतुराज जैन सहित समस्त सदस्य सक्रिय रहे। इस अवसर पर प्रदीप जैन, दीपक जैन, ऋषभ जैन, अजय जैन, आलोक जैन, विपिन जैन, संजय जैन, कलश अभिनव जैन, संजीव जैन रहे।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोहाशाम के सत्र में कमला नगर पाठशाला के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। मंगल आरती, शास्त्र सभा, इंद्र दरबार, तत्व चर्चा, कुबेर इंद्र द्वारा रत्नवृष्टि, माता मरुदेवी के सोलह स्वप्न दर्शन तथा गर्भकल्याणक की समस्त धार्मिक क्रियाएं भक्तिभाव से संपन्न हुईं। गीत संगीत और नृत्य के माध्यम से गर्भकल्याणक का जीवंत चित्रण किया गया।

  • Related Posts

    सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं राष्ट्र संत मणिभद्र मुनि जी

    विजय अंततः सत्य की ही होती है : राष्ट्रसंत डॉ. मणिभद्र मुनि” “एक झूठ को छिपाने के लिए हजारों झूठ बोलने पड़ते हैं : डॉ. मणिभद्र मुनि” दुर्ग, 7 अगस्त।…

    Read more

    राष्ट्र संत श्री मणिभद्र मुनि जी महाराज को श्रमण संघ परिवार ने बेला, तेला तप गुरु दक्षिणा में भेंट, कल होगा सामुहिक पारणा

    दुर्ग 29 जुलाई 2026 *गुरु पूर्णिमा पर गुरुभक्ति का अनुपम समर्पण — श्रमण संघ परिवार के सदस्यों ने 50 बेला एवं 5 तेला तपस्या की भेंट अर्पित की* “गुरु केवल…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *