दुर्ग। ओसवाल जैन समाज के विभिन्न सम्प्रदायों की सहभागिता के साथ ओसवाल पंचायत दुर्ग की सामान्य सभा का आयोजन वर्धमान भवन, गवलीपारा में सम्पन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा ट्रस्ट मंडल में रिक्त पदों पर नए सदस्यों को शामिल किया गया।
सभा में सर्वसम्मति से ज्ञानचंद कोठारी को अध्यक्ष, संतोष लोढ़ा को मंत्री तथा संजय लोढ़ा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं निर्मल बाफना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कचरमल बाफना को कनिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा निर्मल बोथरा को वरिष्ठ सह मंत्री तथा ताजी छाजेड़ को कनिष्ठ सह मंत्री बनाया गया।
महावीर कॉलोनी स्थित महावीर भवन का प्रभार निर्भय देशलहरा को और ओसवाल भवन के बर्तन विभाग की जिम्मेदारी तुलेश बुरड़ को दी गई। ट्रस्ट मंडल में रिक्त पदों पर किशोर कोठारी एवं ज्ञानमल ढलढिया को नए ट्रस्टी के रूप में शामिल किया गया। वर्तमान में प्रकाश देशलहरा प्रमुख ट्रस्टी के रूप में कार्यरत हैं, जिनके साथ अन्य सदस्य भी ट्रस्ट मंडल में सक्रिय हैं।
सभा में सभी जैन सम्प्रदायों से नए कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल किया गया। नवगठित कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा, जो मार्च 2029 तक प्रभावी रहेगा।
नव नियुक्त अध्यक्ष ज्ञानचंद कोठारी ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी वर्षों में स्वधर्मी अन्न सहायता योजना, शिक्षा एवं चिकित्सा क्षेत्र में समाज के लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही ओसवाल पंचायत के लिए एक भव्य एवं सुव्यवस्थित भवन निर्माण की दिशा में भी कार्य किया जाएगा, जिससे समाज के कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने यह भी कहा कि महंगे रिसॉर्ट्स में होने वाले विवाह आयोजनों के स्थान पर समाज का अपना ऐसा भवन तैयार किया जाएगा, जहां पर्याप्त पार्किंग और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया गया तथा जल्द ही नई कार्यकारिणी और ट्रस्ट मंडल की बैठक आयोजित कर आगामी योजनाओं की रूपरेखा तय करने की बात कही गई।
जीव दया ग्रुप ने चलित प्याऊ सेवा प्रारंभ किया महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति ने किया उद्घाटन
चलित प्याऊ घर “सातवा वर्ष”का भव्य शुभारम्भ:~ जीव दया ग्रुप दुर्ग:~ जीव दया ग्रुप के सदस्यो के द्वारा चलित प्याऊ घर का शुभारंभ सदर बाज़ार जैन मंदिर से किया गया…
Read more


