ओसवाल पंचायत दुर्ग के ज्ञानचंद कोठारी अध्यक्ष संतोष लोढ़ा महामंत्री बने नवीन कार्यकारिणी ने कार्य संभाला स्वधर्मी सहायता पर होगा विशेष ध्यान

दुर्ग। ओसवाल जैन समाज के विभिन्न सम्प्रदायों की सहभागिता के साथ ओसवाल पंचायत दुर्ग की सामान्य सभा का आयोजन वर्धमान भवन, गवलीपारा में सम्पन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा ट्रस्ट मंडल में रिक्त पदों पर नए सदस्यों को शामिल किया गया।
सभा में सर्वसम्मति से ज्ञानचंद कोठारी को अध्यक्ष, संतोष लोढ़ा को मंत्री तथा संजय लोढ़ा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं निर्मल बाफना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कचरमल बाफना को कनिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा निर्मल बोथरा को वरिष्ठ सह मंत्री तथा ताजी छाजेड़ को कनिष्ठ सह मंत्री बनाया गया।
महावीर कॉलोनी स्थित महावीर भवन का प्रभार निर्भय देशलहरा को और ओसवाल भवन के बर्तन विभाग की जिम्मेदारी तुलेश बुरड़ को दी गई। ट्रस्ट मंडल में रिक्त पदों पर किशोर कोठारी एवं ज्ञानमल ढलढिया को नए ट्रस्टी के रूप में शामिल किया गया। वर्तमान में प्रकाश देशलहरा प्रमुख ट्रस्टी के रूप में कार्यरत हैं, जिनके साथ अन्य सदस्य भी ट्रस्ट मंडल में सक्रिय हैं।
सभा में सभी जैन सम्प्रदायों से नए कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल किया गया। नवगठित कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा, जो मार्च 2029 तक प्रभावी रहेगा।
नव नियुक्त अध्यक्ष ज्ञानचंद कोठारी ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी वर्षों में स्वधर्मी अन्न सहायता योजना, शिक्षा एवं चिकित्सा क्षेत्र में समाज के लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही ओसवाल पंचायत के लिए एक भव्य एवं सुव्यवस्थित भवन निर्माण की दिशा में भी कार्य किया जाएगा, जिससे समाज के कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने यह भी कहा कि महंगे रिसॉर्ट्स में होने वाले विवाह आयोजनों के स्थान पर समाज का अपना ऐसा भवन तैयार किया जाएगा, जहां पर्याप्त पार्किंग और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया गया तथा जल्द ही नई कार्यकारिणी और ट्रस्ट मंडल की बैठक आयोजित कर आगामी योजनाओं की रूपरेखा तय करने की बात कही गई।

  • Related Posts

    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    ग्राम पंचायत तुलसी (तिल्दा) में रविवार को आयोजित भव्य महाभंडारा समारोह श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण बनकर सामने आया। वैशाख शुक्ल दशमी के पावन अवसर पर आयोजित…

    Read more

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब तिल्दा-नेवरा ग्राम पंचायत तुलसी, तिल्दा में 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को भव्य महाभंडारा समारोह का आयोजन किया जा रहा है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *