श्री मनीष मुनि जी महाराज एवं प्रणत मुनि जी का दीक्षा पश्चात एतिहासिक दुर्ग नगर प्रवेश

पुल्य श्री मनीष मुनि एवं श्री प्रणत मुनि का दुर्ग में ऐतिहासिक मंगल प्रवेश

आज, 9 जुलाई 2026 को दुर्ग की पावन धरा पर एक अत्यंत हर्ष और गौरव का अवसर रहा।
आगमज्ञाता, युग निर्माता, व्यसनमुक्ति के प्रणेता परम पूज्य आचार्य श्री रामलालजी म.सा. एवं उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनिजी म.सा. के आज्ञानुवर्ती शासन दीपक श्री मनीष मुनिजी म.सा. तथा दीक्षा उपरांत प्रथम नगर आगमन पर श्री प्रणत मुनिजी म.सा. के चातुर्मासिक मंगल प्रवेश में दुर्ग का वातावरण धर्ममय और भक्तिमय हो उठा।

ऋषभ ग्रीन सिटी से वर्धमान जैन स्थानक भवन, गवली पारा तक निकली भव्य प्रवेश यात्रा में सकल जैन समाज के सभी वर्गों एवं संप्रदायों ने एकजुट होकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। धर्मध्वजा, जयघोष और गुरु भक्ति से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।

इस मंगल अवसर पर ओसवाल पंचायत के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे
साधुमार्गी जैन संघ, दुर्ग, ओसवाल पंचायत, श्रमण संघ परिवार, सुधर्म परिवार, समरथ परिवार, मूर्ति पूजक संघ, तेरापंथ समाज, शांत क्रांति संघ, जय गच्छ, समता युवा संघ, समता महिला एवं बहु मंडल, समता बालिका मंडल, श्रीश्रीमाल परिवार सहित सकल जैन समाज की गरिमामयी उपस्थिति ने सामाजिक एकता और धार्मिक समरसता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सांखला एवं मंत्री ज्ञान चंद पारख ने मंगल प्रवेश में पधारे अतिथियों का आभार व्यक्त किया

  • Related Posts

    आध्यात्मिक वातावरण में निजामाबाद में पूज्यश्री का मंगल पदार्पण

    निजामाबाद में पूज्यश्री का मंगल पदार्पण परम पूज्य गुरुदेव, सूरि सम्राट, राष्ट्ररत्न, अवंती तीर्थोद्धारक, खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा., पूज्य गणिवर्य श्री मयंकप्रभसागरजी म.सा. आदि ठाणा-9 की पावन निश्रा…

    Read more

    उत्तम भंडारी एवं जितेन्द्र नाहर वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के ट्रस्टी बने शहर के विभिन्न सामाजिक धार्मिक व्यापारिक संगठनों के प्रमुख पदों पर कार्यरत समाजसेवी श्री उत्तम भंडारी एवं…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *