आध्यात्मिक वातावरण में निजामाबाद में पूज्यश्री का मंगल पदार्पण

निजामाबाद में पूज्यश्री का मंगल पदार्पण

परम पूज्य गुरुदेव, सूरि सम्राट, राष्ट्ररत्न, अवंती तीर्थोद्धारक, खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा., पूज्य गणिवर्य श्री मयंकप्रभसागरजी म.सा. आदि ठाणा-9 की पावन निश्रा में तथा पू. साध्वी श्री प्रियकल्पनाश्रीजी म.सा. एवं पू. साध्वी श्री प्रियस्वर्णांजनाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा-12 का दिनांक 6 जुलाई 2026 को तेलंगाना राज्य के निजामाबाद में मंगल प्रवेश सम्पन्न हुआ।

इसके उपरांत धर्मसभा का आयोजन हुआ जिसमें पूज्यश्री ने अपने प्रेरणादायी प्रवचन में मानव जीवन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी को धर्ममार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा प्रदान की। इस अवसर पर पू. मुनि श्री महितप्रभसागरजी म.सा. ने भी प्रेरक उद्बोधन दिया।

इस अवसर पर ग्राम के श्रावक-श्राविकाओं के साथ त्रय नगर केयूप एवं केएमपी के सदस्य तथा अनेक गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विज्ञान की प्रगति, लोभ की प्रवृत्ति और असीमित आवश्यकताएं दुख का सबसे बड़ा कारण : राष्ट्रसंत डॉ. मणिभद्र मुनि दुर्ग। मनुष्य के जीवन का अंतिम और सर्वोच्च ध्येय मोक्ष है…

    Read more

    सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं राष्ट्र संत मणिभद्र मुनि जी

    विजय अंततः सत्य की ही होती है : राष्ट्रसंत डॉ. मणिभद्र मुनि” “एक झूठ को छिपाने के लिए हजारों झूठ बोलने पड़ते हैं : डॉ. मणिभद्र मुनि” दुर्ग, 7 अगस्त।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *