दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सरकार हर मोर्चे पर सक्रिय : सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानीवासियों को आश्वस्त किया कि सरकार प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हर स्तर पर सक्रिय है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई लगातार मिशन मोड में जारी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बिजली के खंभों पर मिस्ट लगाने का काम जारी है, जो वायु में प्रदूषण को कम करने में मदद करेगा। उन्होंने बताया, “धुआं, धूल, वाहन उत्सर्जन, खुले में कचरा जलाना और लकड़ी जलान ये सभी मिलकर हवा में प्रदूषण की परत बनाते हैं। दिल्ली सरकार प्रत्येक तत्व पर काम कर रही है जो प्रदूषण को बढ़ाता है। मिस्ट लगाने का काम जारी है। सरकार हर मोर्चे पर सक्रिय है।”उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी पोस्ट करते हुए बताया कि शहर के रिंग रोड की सफाई के लिए सैकड़ों स्प्रिंकलर वाहन काम कर रहे हैं। यह सफाई नियमित अंतराल पर हो रही है, जिससे धूल और प्रदूषण कम करने में मदद मिल रही है। उन्होंने लिखा, “दिल्ली में पहली बार सैकड़ों स्प्रिंकलर वाहन रिंग रोड की सफाई कर रहे हैं। हमारा मिशन सभी के लिए है- प्रदूषण नियंत्रण। हमारी सरकार हर स्तर पर पूरी सतर्क और प्रतिबद्ध है। यह पहल वायु गुणवत्ता सुधारने और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने की सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट द्वारा सिविल लाइंस के खैबर पास स्क्वायर में आयोजित रोड-क्लीनिंग और वॉशिंग अभियान में सक्रिय भाग लिया। इस अभियान में कैबिनेट मंत्री रविंद्र इंद्रज सिंह और विधायक सूर्या प्रकाश खत्री ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि नियमित रोड वॉशिंग, यांत्रिक सफाई और ग्राउंड मॉनिटरिंग को पूरी गंभीरता और तेजी से किया जा रहा है।हालांकि, शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजधानी में घातक स्मॉग छाया रहा, और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सुबह 7 बजे औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 333 दर्ज किया गया, जो “बहुत खराब” श्रेणी में आता है। कई क्षेत्रों जैसे ग़ाज़ीपुर मंडी, आनंद विहार और वजीरपुर में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम रही।-(ANI)

  • Related Posts

    लोकमान्य संत श्री रतन मुनि जी महाराज की 78 वी दीक्षा जयंती मंगल साधना केन्द्र में मनाईं गयी, राष्ट्रसंत श्री मणिभद्र मुनि जी का सानिध्य प्राप्त हुआ

    चरोदा में मनाई गई पूज्य गुरुदेव रत्नमुनि जी म.सा. की 78वीं दीक्षा जयंती, गुणानुवाद सभा में श्रद्धालुओं ने किया स्मरण चरोदा। श्री मंगल साधना केंद्र, मंगलम चरोदा में पूज्य गुरुदेव…

    Read more

    कामधेनु माता सोम्या को विधी विधान के साथ अंतिम विदाई दी गई

    भावपूर्ण श्रद्धांजलि के साथ दी गई पूज्य कामधेनु माता “सौम्या” को अंतिम विदाई खैरागढ़, 10 जुलाई। विश्व की 54 इंच लंबी पूँछ वाली एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड से अलंकृत पूज्य कामधेनु…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *