आत्म चिंतन, ओर आत्म अवलोकन के सूत्र अपनाकर जीवन को सफल बनाएं नए वर्ष के स्वागत में महावीर बाग में सम्पन्न हुआ समूह सामायिक का विशाल आयोजन

इन्दौर –
नया साल आत्म-चिंतन का अवसर है, जहाँ हमने जीवन के सार को समझा और स्वयं को पहचाना। यह समझ ही सच्चा धन है, जो हमें परमात्मा से जोड़ता है। आत्म चिंतन,संयम,ध्यान और आत्म अवलोकन के सूत्र अपनाकर जीवन को सफल बनाएं और भीतर से माया की पकड़ छोड़कर सत्य को धारण करें।
आज यह देखने का दिन है कि एक साल में क्या खोया और क्या पाया, इसका स्वयं आकलन करे।
हम बीते वर्ष के अनुभवों को कृतज्ञता के साथ स्मरण करते हुए नए वर्ष का स्वागत आध्यात्मिक उर्जा,शुद्ध विचारों और नई उमंग के साथ करें।
उक्त विचार फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जिनेश्वर जैन ने समूह सामायिक की आराधना कराते हुए कही।

महावीर बाग इंदौर पर आयोजित आयोजन प्रातः 7.15 बजे से प्रारंभ हुआ जिसमें आत्म अवलोकन,भविष्य के लिए चिंतन और परमात्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।

इंदौर में ऐसा आयोजन पहली बार हुआ जब अध्यात्म के साथ नए वर्ष का स्वागत समूह सामायिक के साथ संपन्न हुआ।
समय की प्रतिबद्धता पर यह आयोजन प्रारंभ हुआ।जिसमें नवकार मंत्र की सामूहिक स्तुति,मेरी भावना का सामूहिक पाठ के साथ एकाग्र चित से आत्म स्वरूप का ध्यान जिसमें पंच परमेष्ठि परमात्मा के स्वरूप का दर्शन तथा संसार में रहते हुए बीते वर्ष के लिए क्षमायाचना को सम्मिलित करते हुए जीवन दर्शन का यथार्थ चित्रण किया गया अंत में नए वर्ष के स्वागत में अध्यात्म के अहो भाव का वर्णन किया गया सम्पूर्ण संयोजन वरिष्ठ स्वाध्यायी फेडरेशन के अध्यक्ष श्री जिनेश्वर जैन ने किया।
वरिष्ठ श्रावक श्री रमेश भंडारी द्वारा मंगल पाठ किया एवं महासचिव अरिहंत जैन,किरण सिरोलिया,नरेंद्र भंडारी, रितेश कटकानी,अनिल सामोता द्वारा राष्ट्रगान किया गया।
प्रभावना का वितरण समाज सेवी श्री कैलाश नाहर और श्री प्रकाश भटेवरा द्वारा किया गया।
समारोह में कांति लाल बम,जितेंद्र चोपड़ा,दीपक जैन टीनू , नरेन्द्र मेहता, भगवती लाल नागौरी,राजकुमार पंजाबी,सुभाष विनायक्या,रवि बाफना,सुरेश देशलहरा,प्रकाश नाहर,संजय नाहर,राजेंद्र जैन, नरेन्द्र संचेती,प्रकाश भटेवरा, राजेश जैन पप्पू,अतुल कांकरिया, सी ए विनोद जैन,विमल तातेड,अशोक मंडलीक,गजेन्द्र बोडाना,महावीर धाकड़,दिलीप बोहरा,अनिल जैन, सुशील तातेड,सुनील मुरड़िया,जितेंद्र मालू, राकेश सेठ,विनोद मेहता,आशीष धारीवाल,तरुण कीमती,विकास हुंडिया, नवीन जैन,स्वप्निल संचेती, तेजकुमार तांतेड,अजय चौधरी,नवीन जैन,दिलीप बोहरा,धर्म चंद जैन,गौतम जैन,पारस जैन,ललित जैन, कांता भटेवरा,नीलू जैन,शोभा जैन,कविता भंडारी,प्रभा संचेती, शांता भामवत,कल्पना पटवा, आदि सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित हुए।

  • Related Posts

    जैन बालिकाएं संस्कार के साथ साथ आत्म रक्षा एवं सायबर सुरक्षा का प्रशिक्षण लिया,महाकोशल मूर्ति पूजक संघ का शिविर सम्पन्नता की ओर अग्रसर

    संस्कार से सफलता की ओर बढ़ रहीं जैन बालिकाएं जैन संस्कार शिविर में साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं व्यक्तित्व विकास के गुण सिखी बालिकाएं दुर्ग। श्री महाकोशल जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ…

    Read more

    तरूण बाफना छत्तीसगढ़ गो सेवा आयोग के पशु कल्याण अधिकारी बनाएं गये होगा दो वर्ष का कार्यकाल

    दुर्ग/ जैन समाज दुर्ग के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता श्री तरुण बाफना को छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग का पशु कल्याण अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है उक्त मनोनयन छत्तीसगढ़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *